Visitors have accessed this post 44 times.
हाथरस : प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जिला इकाई को नई कार्यकारिणी मिल गई है। गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियां संभालने की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह, महासचिव डॉ. शरद वैश्य, उपाध्यक्ष डॉ. जगमोहन और वित्त सचिव डॉ. प्रवीण कुमार समेत केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती, चिकित्सकों की एकजुटता और शाखाओं को सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश जनपदों में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो रही है, जिससे चिकित्सकों का संगठन और अधिक सशक्त हो रहा है। हाथरस में डॉ. दलबीर सिंह को अध्यक्ष और डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा को सचिव की जिम्मेदारी मिली। समारोह में सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश, सीएमएस बागला संयुक्त अस्पताल डॉ. सूर्य प्रकाश, सीएमएस जिला महिला अस्पताल डॉ. डीएम सक्सेना, एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता और एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार सहित कई चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

INPUT – RAHUL SHARMA











