Visitors have accessed this post 79 times.
हाथरस : जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने कासगंज–मथुरा छावनी के बीच एक जोड़ी अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05309 कासगंज–मथुरा छावनी विशेष एक्सप्रेस 4 सितंबर की रात 10 बजे कासगंज से रवाना होगी और सिकंदराराऊ, हाथरस रोड हाल्ट तथा हाथरस सिटी होते हुए अगले दिन रात 12:25 बजे मथुरा छावनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05310 मथुरा छावनी–कासगंज विशेष एक्सप्रेस 5 सितंबर की रात 2:20 बजे मथुरा छावनी से चलेगी और हाथरस सिटी, हाथरस रोड हाल्ट व सिकंदराराऊ होते हुए सुबह 4:10 बजे कासगंज पहुंचेगी। त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को लेकर रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की हैं।
INPUT – RAHUL SHARMA











