Visitors have accessed this post 51 times.
हाथरस : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक कपिल लोहिया, कोषाध्यक्षा मधु लोहिया और प्रधानाचार्य कपिल भाटिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और कर्मयोग के संदेश पर आधारित भाषण, नृत्य तथा संगीतमय प्रस्तुतियां दीं। श्रीकृष्ण, भामा और रुक्मिणी के प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं प्री-प्राइमरी के नन्हे विद्यार्थियों ने कृष्ण भजन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। बच्चों की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।
INPUT – RAHUL SHARMA











