breaking 1

Visitors have accessed this post 12 times.

हाथरस जिले के सादाबाद में बारिश के दौरान करंट लगने से एक विवाहिता की मौत हो गई। हादसा गुरुवार देर रात कोतवाली के समीप भगत सिंह कॉलोनी में हुआ। मृतका की पहचान 22 वर्षीय काजल पत्नी प्रिंस के रूप में हुई है, जो रक्षाबंधन के अवसर पर अपने मायके आई हुई थी। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात बारिश के बीच काजल घर में पंखे का स्विच बंद करने गई थी। इसी दौरान स्विच के पास मौजूद एक बिजली के तार में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गई और बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन आनन-फानन में काजल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मायके और ससुराल पक्ष में शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलने पर हल्का लेखपाल सचिन गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। बारिश के दौरान घर में करंट उतरने से हुए इस हादसे के बाद कॉलोनी के लोगों में भी चिंता बनी हुई है।

INPUT – KANHAIYA LAL