Visitors have accessed this post 61 times.
हाथरस जिले के बिसावर क्षेत्र के गांव टिकैत में रविवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। घर में खेल रहे एक बच्चे की समरसेबल में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, गांव टिकैत निवासी सुनील कुमार का पुत्र देव उर्फ किट्टू रविवार को घर में खेल रहा था। खेलते समय बच्चा समरसेबल के पास पहुंच गया। इसी दौरान समरसेबल में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। घटना से गांव में शोक का माहौल है। यह हादसा एक बार फिर घरों में लगे विद्युत उपकरणों और समरसेबल के आसपास बिजली सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत को सामने लाता है।

INPUT – S P CHAUDHARY











