Visitors have accessed this post 1 time.

हाथरस : 27 सितम्बर 2026 (सूचना विभाग)। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं जनसामान्य के बीच जन-जागरूकता का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उन्हें प्रचार साहित्य भी वितरित किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं निरंतर सेवा के 25 वर्षों के दौरान जनकल्याण, सुशासन, सेवा एवं विकास के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा नागरिकों को विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प से जोड़ना है। प्रदर्शनी में “सेवा से समृद्धि की ओर” की अवधारणा को केंद्र में रखते हुए सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ-साथ युवा, महिला, किसान एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से संबंधित प्रयासों को चित्रों एवं संदेशों के माध्यम से सरल एवं आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत सुधारों, आत्मनिर्भरता एवं विकास से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता, महिलाओं को सशक्तिकरण, किसानों को कृषि एवं आत्मनिर्भरता तथा वंचित वर्गों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के प्रयासों को प्रमुखता दी गई है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे मेला परिसर में स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन कर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का संकल्प समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता से ही साकार होगा। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया जा रहा है।

INPUT – RAHUL SHARMA