Visitors have accessed this post 19 times.
सादाबाद : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय आह्वान पर शनिवार को सादाबाद तहसील प्रांगण में एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में देश की चुनावी व्यवस्था और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ तीखे तेवर देखने को मिले। महापंचायत में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कई बड़े और कड़े फैसले लिए गए।
महापंचायत में लिए गए जैसे ‘SIR’ की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के दौरान जिन मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं, उन्हें बिना किसी देरी के दोबारा मतदाता सूची में जोड़ा जाए।
वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल में हुए सभी चुनावों को रद्द करने की मांग उठाई गई। वर्ष 2023 का वह कानून, जो चुनाव आयुक्त को विशेष सुरक्षा या संरक्षण (संजीवनी) देता है, उसे तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग के साथ-साथ उनका तत्काल इस्तीफा लिया जाए।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन
महापंचायत के अंत में किसानों ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय (भारत सरकार, नई दिल्ली) को संबोधित एक ज्ञापन सादाबाद के कोतवाल विजय सिंह को सौंपा, जिसमें किसानों की इन सभी प्रमुख मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई गई है।
प्रमुख रूप से ये किसान नेता रहे मौजूद।
मंगलेश यादव (जिला अध्यक्ष युवा, हाथरस) चौधरी चंद्रेश सिंह (मंडल उपाध्यक्ष, अलीगढ़) विक्रम सिंह वर्मा (तहसील अध्यक्ष) विश्वजीत आर्य (जिला उपाध्यक्ष)
इनके साथ ही देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, हरि सिंह, हरवीर सिंह यादव सहित तमाम क्षेत्रीय किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

INPUT – KANHAIYA LAL











