Visitors have accessed this post 9 times.

हाथरस : नवरात्रि और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 अक्टूबर 2026 को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हाथरस और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कुल पांच नमूने संग्रहित किए। कार्रवाई के दौरान हाथरस के कमला बाजार स्थित लक्ष्मी पन्ना पेड़े वाले की दुकान से सोनपपड़ी, सादाबाद के जलेसर रोड स्थित गगन ट्रेडर्स से साबूदाना और इसी क्षेत्र में अमित गुप्ता की दुकान से समा चावल का नमूना लिया गया। इसके अलावा हसायन क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के दो नमूने भी संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय मनोज कुमार सिंह तोमर के आदेश तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, डॉ. विकास कुमार, करतार सिंह, सुरेंद्र कुमार गौंड, प्रियेश कुमार सिंह और पारुल सिंह मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

INPUT – RAHUL SHARMA