Visitors have accessed this post 21 times.
हसायन : आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद (MLC) चुनाव की मतगणना फिरोजाबाद रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी समिति में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। मतगणना को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सभी की निगाहें चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं। इस चुनाव में दो सीटों—एक स्नातक और एक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र—के लिए कुल 25 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। इनमें स्नातक सीट पर 13 और शिक्षक सीट पर 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।

मतगणना के लिए दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के अलग-अलग हॉल में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कर्मचारियों की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के माध्यम से भी मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है। इस मतगणना में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस समेत कुल 12 जिलों से संबंधित मतपत्रों की गिनती की जा रही है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि स्नातक और शिक्षक सीट पर भाजपा , सपा या फिर निर्दलीय प्रत्याशी के सर पर सजेगा जीत का सहरा l

INPUT – YATENDRA PRATAP










