Visitors have accessed this post 11 times.
सासनी : जिला कांग्रेस कमेटी हाथरस की ओर से 27 अक्टूबर 2026 को सासनी ब्लॉक के ग्राम मोमनाबाद में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जनचौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम में AICC पर्यवेक्षक नरेश ठाकुर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनचौपाल में ग्रामीणों को मतदान के अधिकार और मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। AICC पर्यवेक्षक नरेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की सुरक्षा पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करना और प्रत्येक मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए जनभागीदारी बढ़ाना है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि वोट जनता की सबसे बड़ी ताकत है। मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए और प्रत्येक मतदाता को अपने अधिकार का इस्तेमाल करने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनचौपालों के माध्यम से लोगों की आवाज उठाती रहेगी। कार्यक्रम में पूर्व PCS अधिकारी एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव डॉ. शेर सिंह वरुण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जनचौपाल का संचालन मथुरा प्रसाद कुशवाह ने किया, जबकि आयोजन सासनी ब्लॉक अध्यक्ष रिपन राव (रिंकू) के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर कृष्ण एडवोकेट, अब्बास हुसैन, देवेंद्र शर्मा, संजीव अंधीवाल, रितेश सिंह, सान्तुन सेंगर, राय साहब, टेक चंद राय, नेत्रपाल सिंह, पदम पाल एडवोकेट, गीतम सिंह, छेदी लाल, अवधेश कुमार, सुखवीर सिंह, चन्द्रपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, महेश चंद और पप्पू नेताजी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
INPUT – BUREAU REPORT










