Visitors have accessed this post 7 times.
सिकंदराराऊ नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ के अध्यक्ष हाजी मुहम्मद हाजी मुशीर कुरैशी की मां एवं समाजसेविका इकलाश फातिमा (66 वर्ष) का गुरुवार को उपचार के दौरान अलीगढ़ में इंतकाल हो गया। बताया गया कि अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई और मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया। इकलाश फातिमा के निधन पर नगर के राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे लोगों ने कहा कि इकलाश फातिमा अपने जीवन में हमेशा गरीबों और मजलूमों की मदद के लिए तत्पर रहती थीं। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, सूर्य प्रताप उर्फ सूरज भैया, जिला उपाध्यक्ष मुकेश चौहान, पूर्व चेयरमैन पति इकराम कुरैशी, विपिन वार्ष्णेय, दाऊ दयाल वार्ष्णेय, संजीव महाजन, महेंद्र सिंह सोलंकी, राकेश बघेल, गिनेश यादव, डॉक्टर ललित बघेल, सुमंत किशोर सिंह, मुकुल गुप्ता, सभासद ऐवरन सिंह, नावेद अल्ला नूर, छोटे कुरैशी, बबलू अंसारी, फहीम अंसारी, कमल नयन और अकबर नवाब सहित अनेक गणमान्य लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने दिवंगत इकलाश फातिमा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की।
INPUT – NEERAJ GUPTA











