Visitors have accessed this post 434 times.

जनपद के सबसे पिछड़े क्षेत्र में स्थित सांकरा गंगाघाट के विकास एवम् सौदर्यीकरण को लेकर आज कस्वा दादो के आर्य समाज में सांकरा गंगाघाट पर्यटन विकास सेवा समिति के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें 10 सूत्रीय मागों को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष विनय यादव ने कहा आज से 6 बर्ष पूर्व एक जन प्रतिनिधि ने सांकरा गंगाघाट को हरिद्वार व् ऋषिकेश की भाँति बनाये जाने की वात कही थी। लेकिन आज तक सांकरा गंगाघाट पर कुछ भी नही हुआ है। सांकरा गंगाघाट को विकसित किये जाने के लिए सांकरा गंगाघाट पर्यटन विकास सेवा समिति रजि0 10 मांगें अवशेष चल रही हैं। जिनमे गंगातट पर स्थित राजा शंकर सिंह के किले को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाया जाय। सांकरा गंगाघाट है कच्चा पक्का गंगा घाट बनाया जाय। सांकरा क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में भी पिछड़ा हुआ है एक शासकीय महाविद्यालय का निर्माण किया जाय। सांकरा की जिला मुख्यालय से दूरी होने के कारण व बाढ़ आने के कारण उतपन्न होने वाली बीमारियों से निजात के लिए एक शासकीय स्वास्थ्य हॉस्पिटल का निर्माण कराया जाय। गंगा स्नानार्थियों के आवागमन की सुविधा के लिए रोडवेज बस सेवाओ का संचालन व रोडवेज बस स्टेन्ड का निर्माण कराया जाय। गंगाघाट पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण व सबदाह ग्रहो का निर्माण कराया जाय। सांकरा से रामघाट तक मार्ग का निर्माण कराया जाय। सांकरा गंगाघाट पर पुलिस थाना बनाया जाय , सांकरा से गंगाघाट तक स्ट्रीट लाइट व इण्डिया मार्का नलों को लगवाया जाय आदि कार्य शामिल है। इन सभी कार्यों से संतृप्त होने पर सांकरा गंगाघाट पर्यटन विकास सेवा समिति रजि0 का सांकरा को पर्यटन स्थल बनाओ मुहिम पूरी होती है। जब तक उक्त सभी कार्य पूर्ण नही हो जाते तब तक संघर्ष जारी रहेगा। यादव महासभा जिलाध्यक्ष महिला हेमलता ने कहा कि सांकरा पर कच्चा घाट होने के कारण महिलाओ को कपड़े बदलने में भारी परेशानियो का समाना करना पड़ता है। इसलिए सांकरा घाट को पक्का घाट बनाया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर विजय यादव, मुकेश यादव, पुष्पेन्द्र यादव, जितेंद्र कुमार, अतुल दीक्षित, सत्रु कुमार, मुकेश कुमार , दर्शन माहेश्वरी, सुमित माहेश्वरी , सोहिल कुमार,अनीश कुमार, नशीन खां, अरमान खां, सोहिल कुमार, कुशान्त यादव, शेखर यादव, तोताराम, मायादेवी, रामबेटी, शशि भारती गौतम, सुनीता देवी, भारती यादव, भगबान देवी, रेशमा देवी, सीमा राठी , सरला यादव, सुमन बाल्मीकि, मन्जू यादव, आदि लोग उपस्थित रहें हैं।

INPUT – अरविंद यादव