Visitors have accessed this post 868 times.

सादाबाद। सहपऊ के गांव कोंंकनाकला की दो मासूम बच्चियां सादाबाद के विनोबा नगर चौराहे पर अपनी मां से बिछुड़ गईं। उनका रो रोकर बुरा हाल था। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और दोनों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने बच्चियों द्वारा बताए गए गांव के नाम के बाद गांव कोंकनाकला में खबर कराई, जिसके बाद मौके पर बच्ची के मामा व अन्य परिजन पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि गांव कोंकनाकला निवासी जगदीश की पांच साल की बेटी राशि और चार साल की बेटी अनुष्का अपनी मां के साथ सादाबाद की विजयगली विनोबानगर में आयोजित शादी समारोह में आ रहीं थीं तो इसी दौरान अचानक रास्ते में दोनों बच्चियों गुम हो गईं। एसएसआई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत दोनों बच्चियों को उनके परिजनों से मिलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया है।

INPUT – Akhilesh kumar