Visitors have accessed this post 1406 times.
सड़क हादसे में घायल सीआईएसएफ जवान की हुई मौत। परिजनों में मचा कोहराम, गांव में दौड़ी शोक की लहर।
गुरुवार को सादाबाद जलेसर मार्ग पर सत्यम शीत ग्रह के पास हुए हादसे में घायल सीआईएसएफ के जवान की मौत हो गयी। इससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दरअसल, गांव महरारा निवासी छोटे लाल का (28) वर्षीय पुत्र दलवीर सिंह पहले तो आईटीबीपी में तैनात था बाद में वह सीआईएसएफ में भर्ती हो गया था। इन दिनों पत्नी के होने वाले पहले बच्चे के कारण एक हफ्ते पहले घर पर छुट्टी लेकर आया हुआ था। गुरुवार की रात आठ बजे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कस्बे के धर्मशाला चौराहा स्थित सीताराम गॉर्डन आया हुआ था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से वह घर वापस जा रहा था। जैसे वह सादाबाद जलेसर मार्ग पर सत्यम शीत ग्रह के नजदीक पहुँचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे बुरी तरह टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम करा शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के नाम रिपोर्ट दर्ज कराई है।
INPUT – Akhilesh Kumar









