Visitors have accessed this post 1377 times.

सादाबाद। महिला दिवस के मौके पर रविवार को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मातृत्व सुख प्राप्त करने वाली महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. दानवीर सिंह व अन्य चिकित्सकों ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्हें फल भी वितरित किए गए।

डॉ. दानवीर सिंह ने महिलाओं के सम्मान में कहा कि मां है वो, बेटी है वो, बहन है वो तो कभी पत्नी है, वो जीवन के हर सुख दुख में शामिल है। शक्ति है वो, प्रेरणा है वो, नमन है उन सब नारियों को जीवन के हर मोड़ पर , हमारा साथ देती है वो। देश में कई ऐसी नारियां हुईं, जिन्होने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। आज भी महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं अपना हुनर अपनी मेहनत से प्रदर्शित कर रही हैं। इस मौके पर एचईओ रविंद्र प्रताप सिंह, जुगेंद्र सिंह यादव, राघवेंद्र शर्मा, केके शुक्ला, राजू और एफआरयू यूनिट स्टाफ मौजूद था।

INPUT – Akhilesh kumar