Visitors have accessed this post 1574 times.
अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सादाबाद कोतवाली पुलिस ने एदलपुर पेट्रोल पंप के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया। सादाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम विशाल पुत्र अनिल निवासी कौशल्या नगर थाना कोतवाली उत्तर जनपद फिरोजाबाद है। इसके पास से एक तमंचा और 2 कारतूस बरामद हुए हैं। धारा 3/25 ए एक्ट के तहत उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है।
INPUT – Deepak Pauchaury









