Visitors have accessed this post 2035 times.
सासनी (हाथरस) : दि बार ऐसोसियेशन सासनी की एक आवश्यक बैठक देवजीत शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें वकीलों ने लॉकडाउन के तहत पुनः कोविड-19 सहायतार्थ धनराशि दी।
वैठक में अध्यक्ष ने कहा कि लॉक डाउन में प्रत्येक व्यक्ति क सामने कुछ न कुछ परेशानियां हैं जिसके चलते दि बार ऐसोसियेश ने पूर्व में दो-दो हजार रूपये प्रति सदस्य और इस बार पुनः तीन-तीन हजार रूपये प्रति सदस्य आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे हैं जिससे मजदूर और मजलूम वर्ग को राहत मिल सके। इस दौरान प्रशांत पाठक, योगेश शर्मा, राजेश शर्मा, मधुकर नगाईच, पंकज गौड, संतोष शर्मा आदि मौजूद थे।
इनपुट : आविद हुसैन









