Visitors have accessed this post 1682 times.

किसान नेता निशान्त चौहान ने पूर्व प्रधान आलोक पुंढीर उर्फ भोला भैया के साथ सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए सभी लोगों के सेनेटाइजर से हाथ धुलवा कर आज 33 वें दिन बाजीदपुर में अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस पर 50 जरूरतमन्द,निराश्रितों,विकलांगों को 15 किलो सूखा राशन की वितरण किया। श्री चौहान ने सभी से कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में सभी को एकजुट होकर कोरोना को हराना है। ओर कहा कि जिस किसी को भी राशन या भोजन की जरूरत हो बो हमसे संपर्क करे।समाज सेवी पूर्व प्रधान आलोक पुंढीर उर्फ भोला भैया ने कहा कि सभी को अपने अपने घरों में रहकर लोक डाउन का पालन करना होगा।सभी से बाहर से आने वाले लोगो की सूचना प्रशासन को देने की अपील की।वितरण करने वालो में डॉ केपी सिंह तोमर, भोला भैया,राजेश पुंढीर,आनंद पुंढीर,नीरज पुंढीर,आकाश तोमर,डॉ सुनील पुंढीर,डॉ केपी सिंह तोमर,कैलास मास्टर,विनोद चोटी बाले,सोनू गुप्ता,मनोज वर्मा,अनुराग तोमर,नोसी वघेल,ओमकार ठाकुर,रामु पुंढीर आदि लोग उपस्थित थे |

INPUT – Ravindra yadav