Visitors have accessed this post 1129 times.

सासनी (हाथरस) : सासनी क्वारंटीन सेंटर में रखे गये नगला बत्तीसा के आधा दर्जन लोगों को घर भेज दिया गया। इन लोगों को जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने क बाद अफसरों ने इन्हें घर भेजने का फैसला लिया।

बता दें कि नगला बत्तीसा के असगर अली, ईसब, हिना बेगम, कु. सारून, अनीष, गुलशन आधा दर्जन लोगों को करीब पंद्रह दिन पूर्व प्रकाश एकाडमी में क्वारंटीन किया गया था। इन्हें चौदह दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया था। और इनके सेंपल जांच के लिए भेजे गये। जांच में रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अफसरों ने फैसला लिया कि उन्हें घर भेज दिया जाए। जिससे इन आधा दर्जन लेगों को घर भेजा गया है।

इनपुट : आविद हुसैन