Visitors have accessed this post 1086 times.

पूरी खबर के लिए क्लिक करें

आगरा।। यूपी सरकार द्वारा 4 मई से शराब के ठेकों ओर दुकानों को खोलने के आदेश पर जन-जन की आवाज के प्रदेश अध्यक्ष किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में एक तो प्रदेश में कोरोना महामारी का संकट खत्म होने का नाम नही ले रहा है दिन व दिन कोरोना मरीजो की संख्या में इजाफा हो रहा है शासन व प्रशासन इसको रोकने में असमर्थ होता जा रहा है और वही शराब के ठेके खुलने से महामारी का खतरा ओर गहरा जाएगा। जहाँ मजदूर वर्ग के लोग काम न होने से आर्थिक संकट में घिरते जा रहे है उनके पास खाने को पैसा नही है। शराब की दुकान खुलने से शराब के शौकीन गरीब तबके के लोग पीने के लिए कर्जा करेंगे, उनकी आर्थिक सिथति ओर खराब होने के साथ ही घरों में लड़ाई झगड़े बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे है।
किसान नेता का कहना है कि कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुचाने के लिए शराब की दुकान खोलने का निर्णय यूपी सरकार ले रही है।