Visitors have accessed this post 424 times.

सासनी (हाथरस) : गांव छौंडा गडउाअ के शुभेन्द्र पाठक को राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता महासभा जिलाध्यक्ष चुने जाने पर विप्रजनों ने उनका जोशीला स्वागत किया।

इतवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पं प्रशांत शर्मा एवं पूर्वांचल व उत्तराखंड तथा गोवा प्रभारी पं प्रदीप उपाध्याय के आदेशानुसार गांव छोंड़ा गडउआ निवासी पं शुभेन्द्र पाठक को सर्वसम्मति से हाथरस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इससे विप्रजनों में खुशी की लहर दौड गई। विप्रजनों ने श्री पाठक का पुष्पहार पहनाकर जोशीला स्वागत किया। वहीं शुभेन्द्र पाठक ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें ब्राह्मण परिवार से जुड़ने का जो मौका प्राप्त हुआ है, उसकी गरिमा को बनाए रखते हुए ब्राह्मण समाज की एकता बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहेंगें और ब्राह्मण समाज को एकत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। इस दौरान उनके आवास पर सैकडों विप्रजन मौजूद रहे।

इनपुट : आविद हुसैन

यह भी देखे : अनोखी जीवो के अनोखी अंडे

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp

sasni new wave