Visitors have accessed this post 1043 times.
सिकंदराराऊ (हाथरस) : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में कार्यालय अधीक्षक को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि लाखों मजदूर उत्तर प्रदेश की सड़कों पर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा 1000 बसों का इंतजाम किया गया ताकि मजदूरों को उनके घर पर सुरक्षित पहुंचाया जा सके। लेकिन यूपी सरकार ने हठधर्मिता के चलते बसों को बॉर्डर पार नहीं करने दिया। इसी संघर्ष में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया। जब हाथरस जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य अपने साथियों को लेकर यूपी बॉर्डर पर पहुंचे तो उन्हें भी पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए कांग्रेसी नेताओं को बिना शर्त रिहा किया जाए तथा मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष नवेद अहमद खाँ , जिला प्रवक्ता निखिलवर्ती पाठक, नगर अध्यक्ष हसीन खान आदि मौजूद थे ।
इनपुट : अनूप शर्मा









