Visitors have accessed this post 705 times.

सिकंदराराऊ :  विधानसभा क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी से महमूदपुर ब्रह्मणान में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से निर्माणाधीन सड़क का भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने निरीक्षण किया। सड़क की बदहाली के चलते लोगो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस दौरान विधायक ने संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए । वहीं उक्त सड़क का शीघ्र निर्माण कार्य समाप्त करने को कहा। इस ओज वीर सिंह राणा ,अनुराग शर्मा, गजेंद्र कौशिक, नीरज शर्मा, विपिन लवानिया आदि लोग मौजूद थे |

INPUT – अनूप शर्मा