Visitors have accessed this post 626 times.
लोगों ने इस मौके पर धार्मिक अनुष्ठान किए एवं दान कर विश्व में फैली कोरोना महामारी के अंत की ईश्वर से कामना की। गंगा दशहरा के पर्व पर श्रद्धालुओं ने तरबूज का भी लुफ्त उठाया। गंगा दशहरा के पर्व होने के चलते आज गंगा घाटों के लिए लोग रवाना हुए एवं गंगा घाट पर पहुंचकर गंगा स्नान किया । गंगा घाटों पर गंगा दशहरा के चलते हुए श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही । श्रद्धा के आगे लोगों में कोरोना महामारी का कोई भी नजर नहीं आया । कोरोना पर आस्था भारी पड़ती नज़र आई। काफी लंबे समय के बाद श्रद्धालु गंगा घाट पर गंगा स्नान करने को बिना रोक टोंक के पहुंचे ।
INPUT – अनूप शर्मा









