Visitors have accessed this post 563 times.

सिकंदराराऊ – कस्बा पुरदिलनगर निवासी बाइक चोर के कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। कस्बा में एसीएमओ डॉ विजेंद्र सिंह ने हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉ मुजफ्फर खां के नेतृत्व में दो टीमें बनाईं, जो हॉटस्पॉट इलाके में घर घर जाकर लोगों की थर्मल स्कीमिंग स्क्रीनिंग करेंगी और आवश्यकता होने पर अन्य परीक्षण भी कराए जाएंगे। तत्पश्चात इन टीमों द्वारा हॉटस्पॉट इलाके में घर-घर जाकर लोगों का परीक्षण किया गया।

INPUT – अनूप शर्मा