Visitors have accessed this post 957 times.

युवक घर में एक कमरे में बंद हो गया। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया । परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ।
बताया जाता है कि मोहल्ला खिजरगंज निवासी एक युवक का परिजनों से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। जिससे कुपित होकर रविवार की देर शाम को युवक ने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और कमरे में बन्द हो गया। जब इसकी भनक परिजनों को लगी तो उनमें हड़कप मच गया। मामले की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर कोतवाल प्रवेश राणा पुलिस बल के साथ पहुंच गए । जहाँ उन्होंने परिजनों से मामले की पड़ताल कर युवक को कमरे से बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ उसका उपचार किया गया। समाचार लिखे जाने तक मामले की कोई तहरीर नही दी गई है ।

INPUT – अनूप शर्मा