Visitors have accessed this post 1150 times.

सिकंदराराऊ (हाथरस) : महेश नवमी के उपलक्ष में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई। जिनका संचालन जिलाध्यक्ष विनीता शारदा एवं संस्कृति समिति संयोजिका लक्ष्मी दरगड़ ,सिकंदराराऊ माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष रिंकी माहेश्वरी, मंत्री ममता माहेश्वरी द्वारा किया गया।

सिकंदराराऊ स्तर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में वत्सल माहेश्वरी ने प्रथम, जागृति माहेश्वरी ने द्वितीय, आराध्य माहेश्वरी ने तृतीय, वादन प्रतियोगिता में स्वस्ति माहेश्वरी ने प्रथम, पेंसिल स्केच प्रतियोगिता में कृष्णा माहेश्वरी ने प्रथम, उर्वशी माहेश्वरी ने द्वितीय, रिद्धिमा माहेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि जिला स्तर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कृशिव माहेश्वरी ने प्रथम, वृंदा राठी ने द्वितीय, समृद्धि राठी ने तृतीय, पेंसिल स्केच प्रतियोगिता में शौर्य माहेश्वरी ने प्रथम, यति माहेश्वरी ने द्वितीय, भास्कर माहेश्वरी ने तृतीय एवं वादन प्रतियोगिता में स्वस्ति माहेश्वरी ने प्रथम जबकि युगल नृत्य प्रतियोगिता में आकाश राठी व इशिका राठी ने प्रथम और अनुराग डागा एवं रुचि डागा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इनपुट : अनूप शर्मा