Visitors have accessed this post 1003 times.

हाथरस : राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय सगंठन मंत्री डॉ अंकुर गौड़ ने राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के अभिषेक कश्यप निवासी तमनागड़ी को हाथरस नगर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया । इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ अंकुर गौड़ ने राष्ट्रीय कार्यालय जलेसर रोड स्थित गौड़ गेस्ट हाऊस पर संगठन का नियुक्ति पत्र दिया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नवनियुक्त नगर उपाध्यक्ष अभिषेक कश्यप ने कहा कि मैं संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी यह वह मंच है जिसमें जो भी साथी बिखर कर अलग हो गए हैं , उन सब का उपयोग कर एक माला संजोकर सारी युवाओं को एक मंच पर लेकर आऊंगा व एकजुट करुंगा। अपना जीवन युवाओं की भलाई के लिए युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगाऊंगा। इस मौके पर यश गुप्ता, तनुज शर्मा, विशाल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राहुल दीक्षित ,राज रघुवंशी ,ब्रजमोहन ,आनंद उपाध्याय ,आदि लोग उपस्थित थे।

इनपुट : बृजमोहन ठैनुआ

यह भी पढ़े : कोरोना काल में बनाकर पीएं यह काढ़ा ,मिलेंगे काफी फायदे

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE

sasni new wave