Visitors have accessed this post 1031 times.

युवक ने देश मे फैली कोरोना महामारी के प्रति जागरूकता दिखाते हुए युवक अपने घर न पहुँचकर सीधा अपने स्वास्थ्य की जांच कराने को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचा। जहाँ चिकित्सको ने उसके सेंपल लिए है और उसे घर पर क्वारन्टाइन होने को कहा है।
बताया जाता है कि मोहल्ला दमदमा निवासी दिलशाद कुवैत में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है । युवक बुधवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा कस्बा सिकंदराराऊ को आ रहा था। किंतु ट्रेन का सिकंदराराऊ ठहराव न होने के कारण ट्रेन लखनऊ जाकर रुकी। युवक लखनऊ से रामपुर आया और वहाँ से एक टैक्सी द्वारा कस्बा सिकंदराराऊ पहुँचा। युवक ने देश मे फैली कोरोना महामारी के प्रति जागरूक होकर अपने घर नही पहुँचा। युवक सीधा अपने स्वास्थ्य की जांच कराने को सीएचसी पर पहुँचा। जहाँ उसने डॉक्टरों को कुवैत से आने की जानकारी दी। डॉक्टरों की टीम ने युवक के सेंपल लेकर उसे घर पर क्वारन्टाइन होने को कहा। उक्त युवक की रिपोर्ट तीन चार दिन में आएगी।

INPUT – अनूप शर्मा