Visitors have accessed this post 321 times.

पूरी खबर के लिए क्लिक करें

 

अलीगढ़ पर्यावरण दिवस पर चली नगर आयुक्त की साईकिल। पर्यावरण को बचाने के लिए नगर आयुक्त की स्मार्ट पहल। सप्ताह में 3 दिन विभागीय गाड़ी छोड़ चलेंगे साइकिल पर। नगर आयुक्त ने घण्टाघर पार्क में पौधा लगाकर पर्यावरण बचाओ-पेड़ लगाओ अभियान किया शुरू। अधीनस्थों को पर्यावरण बचाने का दिलाया संकल्प, इस दौरान नगर आयुक्त शहर के विभिन्न स्थानों पर साइकिल से लोगों को घूमते हुए नजर आए।
पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने अलीगढ़ वासियों के दिलो-दिमाग में पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य विभागीय इनोवा कार को छोड़कर साइकिल से शहर का भ्रमण किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने अपनी रोजमर्रा की जीवन में बदलाव लाने का संकल्प लेते हुए सप्ताह में 3 दिन ईंधन और पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य साइकिल से ऑफिस आने का निर्णय लिया। नगर आयुक्त ने लाल डिग्गी दोदपुर मेडिकल रोड रामघाट रोड किशनपुर तिराहा क्वारसी बाईपास सेंटर प्वाइंट मैरिस रोड कटपुला सिटी साइट घंटाघर रेलवे स्टेशन तस्वीर महल रोल दीवानी कचहरी रोड जेल फ्लाईओवर शमशाद मार्केट का साइकिल से दौरा किया। नगर आयुक्त ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण बचाओ पेड़ लगाओ अभियान की शुरुआत करते हुए अपने सभी अधीनस्थों को कम से कम पांच पौधे लगाकर उन्हें गोद लेने का संकल्प दिलाया। नगर आयुक्त ने कहा वर्तमान कोविड 19 से लड़ने के लिए हमे अपने आस पास के पर्यावरण को मजबूत बनाने की बेहद आवश्यकता है इसलिए विश्व पर्यावरण का मूल्य समझे प नागरिक अपने घर, आंगन और आस-पास पेड़ पौधे अवश्य लगाएं। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल की प्रेरणा से प्रेरित होकर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह सहायक नगर आयुक्त रोहित सिंह सहित अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण को बचाने के लिए कम से कम ईंधन गाड़ियों का प्रयोग करने का संकल्प लिया।