Visitors have accessed this post 1371 times.
पूरी खबर के लिए क्लिक करें
अलीगढ़ में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश लोधी ने अनलॉक फेस वन में ग्रामीणों द्वारा सभी नियमों का पालन कर अपने जीवन के दिनचर्या को जीते हुए कोरोना जैसी महामारी को हराने के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत लोधा मंडल के गांव करैलिया से की है। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम लोकल वोकल मुहिम के तहत ग्रामीणों को गमछा और साबुन वितरित किए और सोशल डिस्टेंसिंग रखने के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मुकेश लोधी ने अपने हाथों में 2 स्टिक लेकर दो फिट की दूरी से ग्रामीणों के गले में गमछा डालकर साबुन दिए।








