Visitors have accessed this post 1017 times.
दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के हल्के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। सोमवार की दोपहर समय 1 बजे भूकंप के हल्के झटके दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर महसूस किए गए । रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.1 मापी गई। बताया जा रहा है कि इसकी गहराई दिल्ली गुड़गांव बॉर्डर पर 18 किलोमीटर भीतर थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके हल्के थे और इसमें जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली में दो महीने के भीतर 10 बार भूकंप के झटके आये हैं। हालांकि सभी भूकंप की तीव्रता बेहद कम थी, इस वजह से किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
INPUT – ब्रजमोहन ठेनुआ









