Visitors have accessed this post 1160 times.
सिकंदराराऊ : कस्बा के मोहल्ला मटकोटा निवासी कपड़ा व्यवसायी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन द्वारा उसके घर से ढाई सौ मीटर की परिधि के अंतर्गत इलाके को हॉटस्पॉट घोषित किया गया । जिसके चलते हॉटस्पॉट एरिया में बैरीगेटिंग कराकर पूरे इलाके को सील कर दिया गया है । बाजारों के बन्द होने से कस्बा के बाजारों में सन्नाटा पसर गया । लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं । पुलिसकर्मियों द्वारा हॉट स्पॉट इलाके की कड़ी निगरानी की जा रही है।
INPUT – अनूप शर्मा









