Visitors have accessed this post 385 times.

15 दिन में 20 हजार वाहनों के चालान.कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने के बावजूद सड़कों पर भीड़ बढ़ रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वाहनों को चेक किया जा रहा है। नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं।

वाहनों के कागजात न होने पर सीज कर रहे हैं। इस महीने 15 दिन में 20 हजार से अधिक वाहनों के चालान काटे जा चुके हैं। इनमें हेलमेट न पहनने के अलावा अन्य तरीके से नियमों के उल्लंघन पर चालान काटे गए।

तीन जून को लॉकडाउन में ढील दी गई थी। बाजारों को एक-एक करके खोला जा रहा है। लोगों के आवागमन पर किसी तरह का प्रतिबंध भी नहीं है। यही वजह है कि सड़कों पर वाहनों की भीड़ बढ़ने लगी है।

पुलिस ने मार्च, अप्रैल और मई में 241885 वाहन चेक किए गए थे। इनमें से 63859 के चालान किए गए। 1583 वाहनों को सीज किया गया था। शमन शुल्क के रूप में 2328080 वसूल किए गए।

जून में चालान काटने की रफ्तार बढ़ी..

जून में चालान काटने की रफ्तार अधिक रही। एक से 15 जून तक 20 हजार से अधिक वाहनों के चालान काट दिए गए। इसी तरह सीज वाहनों की संख्या 700 से अधिक है। पुलिस वाहनों को रोकने के बाद अनलॉक के नियमों को देखती है। इसके बाद यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करती है।

सीओ ट्रैफिक चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान काटे जा रहे हैं। दो पहिया पर दोनों सवारी के लिए हेलमेट अनिवार्य है। जिन वाहनों पर दोनों सवारी हेलमेट नहीं होता है, चालान काट दिया जाता है।

मास्क नहीं पहनने पर भी चालान काटे जा रहे हैं। वाहनों के कागजात पूरे नहीं होने पर सीज करने की कार्रवाई हो रही है। इस समय चालान की कार्रवाई को तेज कर दिया गया है।

INPUT – Mahipal Singh