Visitors have accessed this post 1161 times.

सिर में गोली लगने से हुई है मौत.थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में सोमवार की सुबह शिक्षक का शव मिलने सनसनी फैल गई। शिक्षक की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शाहगंज के भोगीपुरा में डीसी वैदिक इंटर कॉलेज है। इसमें सोमवार की सुबह हिंदी के शिक्षक हम वीर सिंह का शव पड़ा हुआ मिला। वो कॉलेज परिसर में ही एक कमरे में रहते थे। हम वीर सिंह अलीगढ़ जनपद के इगलास के रहने वाले थे।

सूचना पर इगलास से उनके परिजन आ गए। शिक्षक के कनपटी पर गोली लगी हुई है। पुलिस को आशंका है कि उन्होंने आत्महत्या की है। सूचना पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद सहित थाने का फोर्स पहुंच गई। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

INPUT – Mahipal singh