Visitors have accessed this post 1102 times.
हाथरस : दूल्हे को देखते ही दुल्हन फेरो के समय मंडप से उठकर चली गई। सजी-धजी दुल्हन को मनाने की लाख कोशिश की गई, लेकिन मानने के लिए तैयार नहीं हुई। दूल्हे की अधिक उम्र होने के कारण दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। अंत में दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद सामान वापस हुआ और बारात बैरंग लौट गई।
बताया जाता है कि मंगलवार को मुरसान के एक गांव में दो चचेरी बहनों की डिबाई बुलन्दशहर से बारात आयी थी। दुल्हा भी चचेरे भाई थे। गांव में बारात के पहुँचने पर आदर सत्कार हुआ। धूमधाम से बारात चढ़ी । दरवाजा भी हुआ। बारातियों को दावत भी खिलाई गई। उसके बाद स्टेज का कार्यक्रम हुआ। बाद में रात्रि को दोनों बहनों के फेरे शुरु हुए तो बड़ी बहन रुठ गयी और मंडप से फेरो के समय उठकर चल दी। जब लोगों ने कारण पूछा तो दुल्हन ने साफ कहा कि दूल्हे की उम्र अधिक है। इसलिए वह शादी नहीं करेगी। जिससे दोनों पक्ष में खलबली मच गई। दोनों पक्ष ने दुल्हन को काफी समझाने का प्रयास किया । किन्तु वह नही मानी। बाद में सामान वापसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होती रही। काफी मशक्कत के बाद सामान वापस हुआ। उसके बाद बारात बिन दुल्हन के बैरंग लौट गयी। गांव में लोगो के घटना चर्चा का विषय बनी रही।
(अनूप शर्मा)








