Visitors have accessed this post 1182 times.
सिकंदराराऊ : कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जलाल के काशीराम टाउनशिप स्थित संविलियन विद्यालय से चोर हजारों की कीमत का सामान चुरा कर ले गए। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर इंचार्ज प्रधानाचार्य ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दी है ।
इंचार्ज प्रधानाचार्य प्रवीण सोमानी ने दी तहरीर में उल्लेख किया है कि काशीराम टाउनशिप स्थित संविलियन विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। जिसके चलते विद्यालय बंद है। विद्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोर प्रवेश कर गए और विद्यालय में रखे हुए मिड डे मील , खेलकूद आदि सामान चोरी कर ले गए । तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है ।
(अनूप शर्मा)









