Visitors have accessed this post 1067 times.
सिकंदराराऊ : देवशयनी एकादशी पर घर-घर पूजा अर्चना की गई तथा लड्डू गोपाल जी का अनुष्ठान करके 56 भोग की प्रसादी लगाई गई तथा वैश्विक महामारी कोरोना से जनमानस के वचाव हेतु कामना की। जीटी रोड स्थित यशोदा भवन पर देवशयनी एकादशी के मौके पर लड्डू गोपाल जी का दही, दुग्ध, शहर, घी, गंगाजल आदि से अभिषेक किया गया तथा गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। तत्पश्चात छप्पन भोग की प्रसादी लगाई गयी। इस मौके पर महाआरती के पश्चात श्रीहरि से वैश्विक महामारी से विश्व कल्याण हेतु कामना की गई। इस मौके पर डा. विश्व वर्ती पाठक, सुषमा पाठक, रजनी पाठक, विजयवर्ती पाठक, रश्मि पाठक, मुकुलवर्ती, अतीत वर्ती, निखिल वर्ती, उत्कर्ष वर्ती, मानसी आदि मौजूद थे।
INPUT – अनूप शर्मा









