Visitors have accessed this post 775 times.

सिकंदराराऊ – कस्बा के जी टी रोड स्थित क्रीड़ास्थल के पास साईकिल सवार युवक का बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने बदमाशों को काफी तलाश किया । किन्तु उनका कोई सुराग नही लगा।
गांव लश्करगंज थाना सिकंदराराऊ निवासी मिथुन पुत्र राम खिलाड़ी कस्बा सिकंदराराऊ से बाजार कर बुधवार की देर शाम को साईकिल पर सवार होकर गांव लौट रहा था । जैसे ही युवक जीटी रोड स्थित क्रीड़ास्थल के समीप पहुंचा । तभी अज्ञात बदमाशों ने युवक की साईकिल को गिरा दिया और उसकी जेब में रखा मोबाइल को लूट कर ले गए। घटना के बाद युवक रोता बिलखता रह गया।

(अनूप शर्मा)