Visitors have accessed this post 1208 times.
सिकंदराराऊ : कोतवाली हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव बाड़ी बम्बा के पास से एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दबोचा । पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
एसआई सलामुद्दीन खा ने सूचना पर दबिश देकर सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे आरोपी कमल सिंह पुत्र नेकसे निवासी गांव नगला डाडा थाना हसायन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1140 रुपए नगद एवं सट्टे की पर्चियां बरामद कर जेल भेजा है।
(अनूप शर्मा)








