Visitors have accessed this post 973 times.

सिकंदराराऊ  कोतवाली क्षेत्र के गांव लालगढ़ी निवासी एक महिला ने पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित एक शिकायती पत्र भेजा है।
गांव लालगढ़ी निवासी पीड़िता रीता देवी पत्नी दिनेश कुमार ने शिकायती पत्र में कहा है कि वह गत 17 जून को सुबह 7:30 बजे अपने घर पर बैठे हुई थी । कि तभी गांव के ही तीन नामजद एक राय मशवरा होकर घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। जब महिला ने गाली गलौज का विरोध किया तो उसके साथ आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी । जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी । लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई । बाद में पीड़िता ने 108 एंबुलेंस को फोन किया । जिस पर 108 के कर्मचारी उसे सीएचसी पर छोड़ कर चले गए। सीएचसी पर उसका मेडिकल भी नहीं किया गया । गत 26 जून को पुनः आरोपी घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । पीड़िता ने मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

(अनूप शर्मा)