Visitors have accessed this post 786 times.

पूरी खबर के लिए क्लिक करें

हाथरस – सादाबाद क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाई हाईवे पर आगरा गेट के निकट एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार दो चौकीदारों को रौंद दिया। मौके पर एक चौकीदार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हुए चौकीदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए ले जाया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, पुलिस ने मृतक चौकीदार बलबीर सिंह हाल निवासी राजनगर खुर्द सादाबाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वहीं घायल चौकीदार नंदकिशोर पुत्र रामचंद्र निवासी मीरपुर को उपचार के लिए सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर किया गया है।