Visitors have accessed this post 705 times.

सिकंदराराऊ : कोतवाली हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव धर्मपुर नगरिया मोड़ के पास से एक शातिर बदमाश को तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।
एसआई ओमवीर सिंह को जरिए मुखबिर सूचना मिली तो उन्होंने सूचना पर दबिश देकर फैय्याज पुत्र बाबू खा निवासी गांव नगरिया पट्टी देवरी थाना हसायन को एक तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी शातिर बदमाश है और कई मामलों में जेल भी जा चुका है। इसका आपराधिक इतिहास भी है।

(अनूप शर्मा)