Visitors have accessed this post 912 times.

अभियुक्तों के कब्जे से पांच बकरियां बरामद
सादाबाद चरवाहे हत्याकांड मे सादाबाद पुलिस जांच में जुटी हुई है जिसके चलते पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में सादाबाद क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी डीके सिसोदिया, उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने मुकदमा अपराध संख्या 228 / 20 की धारा 396/ 412/ 120 बी आईपीसी के तहत निक्को उर्फ नकीम कुरेशी पुत्र मुकीम निवासी जवाहर थाना इगलास जनपद अलीगढ़ एवं ओमपाल पुत्र रामस्वरूप बघेल निवासी नगला नत्थू थाना सादाबाद जनपद हाथरस को मुखबिर की सूचना के आधार पर 06/07/2020 को निक्को को बढार चौराहे से तथा ओमपाल को बिधिपुर कोल्ड स्टोर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया इनके कब्जे से पांच बकरियां बरामद की हैं तथा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है सादाबाद पुलिस अभी भी इस केस की बारीकियां तलाशते हुए जांच में जुटी हुई है |

INPUT – Deepak Pauchaury