Visitors have accessed this post 903 times.
सिकंदराराऊ (हाथरस) : संचारी रोग उन्मूलन माह के अंतर्गत आज भी नगर पालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया । वहीं नगर पालिका के सफाई कर्मचारी पूरे कस्बा में सफाई कार्य करते हुए नजर आए और पालिका द्वारा अग्निशमन विभाग की गाड़ी द्वारा पूरे कस्बा को सेनेटाइज कराया गया। इस सम्बंध में पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि शासन द्वारा लागू किए गए संचारी रोग उन्मूलन माह के अंर्तगत आज भी कर्मचारी द्वारा सफाई अभियान चलाया गया और साथ ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी द्वारा कस्बा को सेनेटाइज कराया गया है।
इनपुुट : अनूप शर्मा









