Visitors have accessed this post 624 times.

सिकंदराराऊ (हाथरस) : कर्मयोग सेवा संघ सिकंदराराऊ की नगर कार्यकारिणी ने नेपाल के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया । पिछले कुछ दिनों पहले नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली द्वारा भगवान राम एवं उनके जन्मस्थान को लेकर विवादित बयान दिया गया है तो इसी विवादित टिप्पणी के चलते नगर कार्यकारिणी ने कड़ा विरोध जताया।

कर्मयोग सेवा संघ के नगर अध्यक्ष शोभित गर्ग ने कहा कि भारत और नेपाल के सम्बन्ध काफी पुराने हैं, नेपाल चीन की ढाल लेकर भारत से संबन्ध खराब कर रहा है। इसमें किसी का लाभ नहीं होगा। पूरा विश्व जानता है कि चीन भारत की प्रतिक्रिया से कितना बौखलाया हुआ है। इस अवसर पर नगर महामंत्री राजू यादव ने कहा कि नेपाल भारत के लोगों के बीच आपसी माहौल बिगाड़ने के लिए और नेपाल में अपनी गिरती सरकार को बचाने के लिए इस तरह का विवादित बयान दे रहा है ताकि सही मुद्दों से लोग भटक सकें। पुतला दहन करने वालो में रमेश सिंह , पवन कुमार , सोनू शर्मा , अतुल कश्यप , विनोद सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

इनपुट : अनूप शर्मा