Visitors have accessed this post 498 times.

हाथरस : थाना चंदपा क्षेत्र के गांव नगला लच्छी में 18 वर्षीय युवक का शव गांव के ही निकट 500 मीटर दूर एक पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी मच गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी और परिजन मौके पर पहुँच गए। जहां उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना इलाका पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से उतरवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि गांव नगला लच्छी निवासी 18 वर्षीय आजाद बीती शाम को घर से किसी के फोन आने पर निकल गया था। देर रात्रि तक वह घर नहीं पहुंचा । परिजनों ने आज उसे देखा तो उसका शव गांव के निकट 500 मीटर दूर एक पेड़ पर लटका मिला। जिससे गांव में सनसनी मच गई और घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना चंदपा पुलिस पहुंच गई यहां पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।

(अनूप शर्मा)