Visitors have accessed this post 659 times.

हाथरस : थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर में देर रात 7 साल की बच्ची का संदिग्ध परिस्थितियों में बाजरे के खेत में शव पड़ा मिला। बच्ची कल दोपहर से गायब थी। बच्ची के परिजन उसे तलाश करने में जुट गए। वहीं देर रात को बच्ची का शव खेत मे मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वायड के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस टीम मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

(अनूप शर्मा)