Visitors have accessed this post 701 times.
सिकंदराराऊ : कासगंज रोड स्थित गांव नावली लालपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवा समाजसेवी घायल हो गए। क्षेत्र के गांव टीकरी कलां निवासी युवा समाजसेवी धर्मेंद्र सिसोदिया कल रात्रि बाइक द्वारा अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह गांव नावली लालपुर के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी ।जिससे वह घायल हो गए। मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। जिन्होंने उन्हें उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया ।
(अनूप शर्मा)








