Visitors have accessed this post 527 times.
सिकंदराराऊ : कोविड – 19 महामारी के चलते शासन द्वारा लगाए गए 55 घण्टे के मिनी लॉकडाउन के दौरान आज लोग घरों में कैद रहे। गली, मोहल्लों , बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लॉकडाउन के नियमो का पालन कराने को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा पुलिस बल के साथ पैदल ही भ्रमण करते हुए नजर आए। शासन द्वारा ये मिनी लॉकडाउन शुक्रवार की रात्रि 10 बजे से लागू किया गया है । जो सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।
(अनूप शर्मा)









